Today Petrol Diesel Rate :महीने की शुरुआत होते ही पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की जन की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है। इसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट भाव जानना चाहते हैं, कि आपके शहर में कितना पेट्रोल डीजल सस्ता हुआ है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि सरकारी तेल कंपनी में पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं इससे कई शहरों में उपभोक्ता को राहत मिली है।
पेट्रोल डीजल से जुड़ी हिंदी ताजा खबरें?
भारतीय तेल कंपनी के द्वारा रोजाना सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट की जाती है। रेट में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर के विनिमय दर और टैक्सेशन पॉलिसी पर निर्भर करती है। मुंबई दिल्ली कोलकाता चेन्नई उत्तर प्रदेश बिहार जैसे बड़े शहरों पेट्रोल डीजल के दम तो स्थिर रहे या कुछ जगह पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश के महानगरों में चल रहे पेट्रोल डीजल का ताजा भाव
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
चेन्नई | 100.80 | 92.44 |
कोलकाता | 105.01 | 92.02 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
जयपुर | 104.72 | 90.21 |
लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
पुणे | 104.04 | 90.57 |
चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
इंदौर | 106.48 | 91.88 |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे तय होती है?
1. कच्चा तेल : आपको पता होगा भारत कच्चा तेल विदेश से खरीदता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत रोज बदलती है। महंगा हुआ तो पेट्रोल भी महंगा।
2. रिफाइन करना : कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने की फैक्ट्री (रिफाइनरी) का खर्च भी जुड़ता है।
3. ढुलाई और मुनाफा : तेल को ट्रक या पाइपलाइन से पेट्रोल पंप तक लाने का खर्च और डीलर का मुनाफा भी जोड़ते हैं।
4. सरकारी टैक्स : केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए टैक्स सबसे ज्यादा असर डालते हैं।
5. डॉलर बनाम रुपया : तेल डॉलर में खरीदा जाता है। अगर रुपया कमजोर हुआ, तो तेल और महंगा पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के फ़ायदा
1. सफर सस्ता – ट्रक, बस, ट्रेन – सब कुछ डीजल-पेट्रोल से चलता है। सब्ज़ी, दाल, दूध, मोबाइल, कपड़े – सब कहीं न कहीं ट्रांसपोर्ट से आते हैं। जब तेल सस्ता होगा, ट्रांसपोर्ट सस्ता होगा, और चीज़ें भी सस्ती होंगी।
2. चीज़ें सस्ती – सब्ज़ी, दूध, दाल – सबकी ढुलाई सस्ती, तो दाम भी कम।
3. किसान को राहत – ट्रैक्टर और पंप सस्ते में चलेंगे, खेती की लागत घटेगी।
4. काम-धंधा बढ़ेगा – ट्रांसपोर्ट, दुकान, फैक्ट्री वालों का खर्च कम, मुनाफा ज़्यादा।
5. महंगाई पर ब्रेक – जब तेल सस्ता, तो हर चीज़ में थोड़ी राहत मिलेगी।
पेट्रोल डीजल की कीमत कैसे चेक करें?
घर बैठे पेट्रोल डीजल कीमत चेक करना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको अगर एचपीसीएल (HPCL) के कस्टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर, इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. और बीपीसीएल (BPCL) कस्टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर मैसेज करें। बस कुछ मिनट में आपको आपके शहर की लेटेस्ट भाव पता चल जाएगा।