अगर आप भी सोच रहे हो कि पैसों को बैंक में कैसे लगाएं ताकि रिस्क भी न हो और रिटर्न भी अच्छा मिले, तो अब ध्यान दो। भारत का सबसे बड़ा और भरोसेमंद बैंक — SBI (भारतीय स्टेट बैंक) — लेकर आया है एक खास योजना: 444 दिनों वाली “Amrit Kalash” फिक्स्ड डिपॉजिट। यह कोई आम FD नहीं है। इसमें थोड़ा इंतज़ार और ज्यादा कमाई है।
क्या है 444 दिनों वाली FD स्कीम?
दरअसल, आपको बता दे की यह एक स्पेशल टेन्योर स्कीम है, यानी इसकी अवधि फिक्स है — 444 दिन। इसमें आप इसे न ज्यादा कर सकते हो, न कम। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
ब्याज दर (Interest Rate)
- आम आदमी के लिए: करीब 6.60% सालाना
- सीनियर सिटिज़न के लिए: 7.10% या उससे भी थोड़ा ज्यादा
- (यह दरें समय के साथ थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती हैं, पर SBI आमतौर पर भरोसेमंद दर देता है।)
इसमें कितना रिटर्न मिलेगा?
अगर आप इन्वेस्ट करने से पहले सोच रहे हैं कि रिटर्न कितना मिलेगा। तो मान लो आप ₹1 लाख इस FD में लगाते हो। तो 444 दिन बाद तुम्हारा रिटर्न लगभग ₹8,000–₹9,000 के आसपास होगा। बिना किसी रिस्क के, बैंक की पूरी गारंटी के साथ — यह डील बुरी नहीं है।
किसके लिए है ये FD?
- जिन्हें शॉर्ट टर्म यानी 1–1.5 साल के लिए पैसा लगाना है।
- जो रिस्क फ्री इनकम चाहते हैं।
- सीनियर सिटिज़न, जिन्हें हर महीने का खर्च थोड़ा सपोर्ट चाहिए।
- नौकरीपेशा लोग, जिनके पास कुछ सेविंग्स पड़ी हैं।
कुछ बातें ध्यान रखने वाली भी हैं
1. पैसा निकालोगे बीच में तो पेनल्टी कटेगी।
2. ये लिमिटेड टाइम ऑफर है — हमेशा उपलब्ध नहीं रहेगी।
3. 444 दिन बाद ही मैच्योर होगी, उससे पहले नहीं।
खोलने का सही तरीका क्या है?
एसबीआई एफडी खाता खोलने का सबसे बढ़िया और आसान तरीका नीचे कुछ इस प्रकार से बताई गई हैं:-
- इसके लिए सबसे पहले आप SBI की ब्रांच में जाकर खाता को खुलवा सकते हैं।
- या फिर घर बैठे YONO ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से के माध्यम से भी आसान तरीके से खाता खुलवा सकते हैं।
- इसमें आप मिनिमम ₹1000 से शुरुआत कर सकते हैं।
क्या-क्या लाभ मिलेगा?
यदि आप सोच रहे हैं उनकी FD खाता खुलवाते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का लाभ दिया जाएगा :-
- FD पर लोन भी ले सकते हो।
- नॉमिनी सेट कर सकते हो।
- टैक्स सेविंग के लिए 15G/15H फॉर्म भी चलेंगे
SBI की FD का भरोसा वैसे भी टॉप लेवल का होता है।
और इस वक्त मार्केट में शेयर वगैरह में रिस्क ज़्यादा है, तो FD जैसे सुरक्षित विकल्प समझदारी भरे लगते हैं।
निष्कर्ष
SBI की 444 दिन वाली अमृत वृष्टि स्कीम उन लोगों के लिए है जो रिटर्न और सुरक्षा के बीच संतुलन चाहते हैं।
ना ज्यादा लंबा इंतज़ार, ना कोई झंझट। समय सीमित है – इसलिए अगर आप सोच रहे हो कि FD करनी है, तो अब देर मत करो।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य से दी गई है। ब्याज दरें और शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं। निवेश से पहले कृपया SBI की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से इसकी पुष्टि आवश्यक करें।